आध्यात्मिक जीवन में “भक्ति” शब्द हम सभी सुनते हैं, लेकिन सच्ची भक्ति क्या है, यह बहुत कम लोग समझ पाते हैं। अधिकतर लोग भगवान की पूजा तो करते हैं, लेकिन उनके मन में कहीं न कहीं कोई इच्छा जरूर होती है — धन, सुख, सफलता या समस्याओं से मुक्ति।
लेकिन जब हमें सच्चे गुरु का मार्गदर्शन मिलता है, तब हम समझते हैं कि असली भक्ति क्या है। मेरे अपने जीवन में भी यह समझ मेरे गुरु Kripalu Maharaj की कृपा से आई है।
मैं, Dilip Kumar Mandal, जो भी यहाँ लिख रहा हूँ, वह केवल ज्ञान नहीं, बल्कि धीरे-धीरे समझ में आने वाला एक अनुभव है।